रामकोला/कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रामकोला पुलिस की टीम ने शनिवार को स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2024 धारा 3(1) से सम्बन्धित अभियुक्त खुशबुद्दीन पुत्र बलदीन सा0 बखरा खास थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को गिरफ्तार की तथा उसके द्वारा अवैधानिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति एक अदद बोलोरो पिकअप वाहन संख्या यूपी52ए टी 9206 कीमत लगभग 15,00,000/ पंद्रह लाख रुपये) को धारा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने प्रेस नोट के जरिये यह जानकारी दी।
जब्तीकरण की कार्यवाही के दौरान प्र0 नि0 विनय कुमार सिंह ,वउ0नि0 सुभाष चन्द्र, का0 मो0 अखण्ड प्रताप सिंह, का0अभिषेक, का0 विजय कुमार रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…