रामकोला/कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षक तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम के द्वारा वांछित/ वारंटी वाद संख्या 672/ 2021 धारा 128 जा0फौ0 भरण पोषण से सम्बन्धित मामले में थाना क्षेत्र के सा0 घुरहु छपरा निवासी पंकज पटेल पुत्र जगद पटेल को उसके गांव सेे ही गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की गई।
यह जानकारी पुलिस ने प्रेसनोट केे जरिये दी।गिरफ्तारी केे दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 श्री देवेन्द्र नाथ चौबे, उ0नि0 महिमा पाण्डेय, का0 राजकुमार यादव,का0 अरविन्द कुमार,म0का0 रुबी रहे।
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…