रामकोला/कुशीनगर। रम अलौकिक श्री श्री 1008 स्वामी परमानंद जी महाराज के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में सभी धर्मों के आस्था का केंद्र श्री श्री 1008 परमहंस स्वामी भगवानानंद जी महाराज आश्रम सनातन विश्व दर्शन मंदिर,रामकोला धाम में शुुुुक्रवार को सत्संग एवं प्रवचन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महाराज के अनुयायियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्राकट्योत्सव के मौके पर स्वामी विज्ञानानंद उर्फ मौनी बाबा ने ब्रह्मलीन महाराज के प्रतिमा को माल्यार्पण कर त्रिशूल पूजन किया।इसके साथ अनेक साधु-संतों ने विधिवत पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर कोने-कोने से आए अनुयायियों सहित क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में स्वामी निर्भयानंद उर्फ बहादुुर बाबा ,बनारस से कुबेरानंद महाराज जी ,अयोध्या से सिद्धनाथ बाबा,शिव स्वरूपानंद जी, आगरा से दयानंद सरस्वती, राजेशानंद जी,गुुुरूदयाल बाबा, राकेशानंद,राममूर्ति बाबा,गंगाबाबा आदि संत-महात्मा व कुशीनगर से महेन्द्र भंते आदि सहित मनकापुर से अतुल नारायण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रसिद्ध नारायण सिंह उर्फ बाबा सिंह तथा बबुआ जी बनारस,विद्याधर सेठ,राधेश्याम सिंह,सतीश ,पप्पू प्रधान, दिग्विजय नाथ,बह्मचारी राजेन्द्र जी,धनंजय प्रजापति,लालजी साधू आदि साधु- संतों के अलावा पूर्व विधायक मदन गोविंद राव,पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती,जयप्रकाश शाही,जयप्रकाश उपाध्याय, अजय गोविन्द राव,एडवोकेट संजीव सिंह,दारोगा कुंवर ,गोलू गोविन्द राव, अमावस गोंड ,सत्यपाल गोविंद राव,प्रिन्स गोविन्द राव,जितेश गो0 राव, शंकर मद्धेशिया,उमेश तिवारी,दिनेश यादव सहित थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय आदि सहित हजारों की तादाद में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मंदिर के व्यवस्थापक व संरक्षक रंगनाथ बाबा ने कार्यक्रम की सफलता पर महराज जी के अनुयायियों के प्रति आभार जताया।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…