News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर तैयारियां जोरो, बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 22, 2022  |  5:53 PM

1,108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर तैयारियां जोरो, बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित

रामकोला/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। रक्षा मंत्री सिंह का कुशीनगर के रामकोला नगर स्थित जूनियर हाई स्कूल में 23 फरवरी को कार्यक्रम लगा है।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

सिंह जन सभा को संबोधित करेंगेे और भाजपा प्रत्याशी विनय प्रकाश गोंड के लिए वोट मांगेेेंगेे। सिंह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और अधिकारियों को दौरा भी जारी है। कार्यक्रम स्थल को लेकर भाजपा नेताओं ने आपस में विचार विमर्श भी किया। नेताओं ने जानकारी दी कि कार्यक्रम स्थल जनता इंटर कालेज रामकोला उपयुक्त नही था इसलिए नगर अन्तर्गत ही जूनियर हाई स्कूल खेल का मैदान कार्यक्रम स्थल निर्धारित किया गया है। इसके पूर्व भी सिंह पिछले कई चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना सम्बोधन उक्त स्थल से कर चुके है।

कार्यक्रम स्थल पर पूर्व विधायक दीपलाल भारती, मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव,पूर्व चेयरमैन महेन्द्र प्रसाद गोंड, भानु प्रताप यादव, रविन्द्र प्रजापति,आदित्य मिश्रा,गोलू बाबा, हिमांशु गोविन्द राव, विशाल चन्द, प्रतीक श्रीवास्तव, मुबारक, लक्की आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking