रामकोला/कुशीनगर। ईद -ए-मिलाद उन- नबी पर्व पर मोहम्मद पैगंबर के अनुयायियों ने रविवार को रामकोला नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकालकर इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस उत्सव में संगीत बजने के साथ ही उनके अनुयायियों द्वारा जयकारा लगाया गया।
रामकोला में पैगम्बर के अनुयायी मैनुद्दीन उर्फ मैना ने बताया कि मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर जुलूस निकाले जाते हैं और इस पर्व पर उनके विचारों एवं बताये मार्गों को याद किया जाता है।स्थानीय नगर के सभासद जुल्फिकार अली ने बताया कि इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के घरों में पारंपरिक पकवान बनायें जाते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर भाई चारा का संदेश देते हैं। जुलूस में हिन्दू-मुस्लिम सदभाव देखने को मिली।रामकोला नगर में निकले जुलूस के दौरान अमरजीत गोविन्द राव,मौलाना नूरी,फिरोज, शब्बीर, छोटे, मंसूर, इम्त्याज, याकूब सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस वक्त पुलिस की भी पुख्ता इंतजाम था।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…