News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: आरएसएस ने आयोजित किया निःशुल्क आरोग्य स्वास्थ्य शिविर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 13, 2022  |  4:11 PM

385 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आरएसएस ने आयोजित किया निःशुल्क आरोग्य स्वास्थ्य शिविर
  • आरएसएस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संगठन है- सत्यपाल गोविन्द राव 

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर के बलुआ मोहल्ला में रविवार को निःशुल्क आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर आरएसएस द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में करीब दो सौ लोगों का योग्य चिकित्सकों द्वारा उपचार एवं सुगर,बी0पी0 व नेत्र की परिक्षण और बच्चों के टीके सहित कोविड का टीकाकरण किया गया तथा मरीजों को दवा भी वितरित किया गया। 

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

शिविर को संबोधित करते हुआ आरएसएस के नगर कार्यवाह सत्यपाल गोविन्द राव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक अनूठा स्वयंसेवी संगठन है। यह संगठन देश को सर्वोपरि मानता है और व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।उसकी सदैव सोच रहती है कि व्यक्ति से समाज एवं समाज से राष्ट्र निर्मित होता हैं।संघ का हर स्वयं सेवक समाज में आचरण परिवर्तन लाने का प्रयास करते है।श्री राव ने आवाह्न किया कि संघ के हाथों स्वयंसेवक परम्परा को इतना मजबूत और विश्वसनीय बनायें कि सुनहरे राष्ट्र निर्माण का हर क्षण इतिहास बने।कहा कि आज देश ने राष्ट्रीयता के ईमान को, कर्त्तव्य की ऊंचाई को, संकल्प की दृढ़ता को और मानवीय मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिये ‘यशस्वी भारत’ के रूप में स्वयंसेवक की इस परम्परा ने फिर आह्वान किया है।यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संगठन है। कार्यक्रम की शुरुआत डा.हेडगेवार एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में डा. प्रियंका राय, डा. राहुल त्रिपाठी डा.सारिक आजाद खान, नेत्र चिकित्सक विनय गुप्ता,  नवाज, उर्मिला राय बीना शर्मा, क्यामुद्दीन, मयंक कृष्ण,आशीष मिश्र गौरव खेतान सुर्य प्रताप,गौरव कुमार ,प्रिन्स गोविन्द राव,निरंजन तिवारी,अमित गोविन्द राव,अमरेन्द्र तिवारी, कन्हैया खट्टीक , प्रेमचंद मद्धेशिया, विश्वजीत गोविन्द राव, उमाशंकर गोंड, नागेश्वर पाण्डेय,जोगी प्रसाद,अमरनाथ कुशवाहा शंभू जायसवाल ,उमेश तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking