News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: धूमधाम से सम्पन्न हुआ शिव-पार्वती विवाह 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 1, 2022  |  5:15 PM

479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धूमधाम से सम्पन्न हुआ शिव-पार्वती विवाह 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोलाब्लाक क्षेत्र के कुसम्हां चकिया में महादेव संग पार्वती जी का विवाह पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

चकिया राठौर टोला में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के दौरान शिव विवाह का आयोजन किया गया।रविवार देर शाम को चकिया राठौर टोला अन्तर्गत स्थित कार्यक्रम स्थल माँ काली मंदिर से डीजे रथ के साथ आस्था एवं श्रद्धा से परिपूर्ण भक्ति रस से सराबोर नाचते हुए भक्तों ने शिव बारात के सौंदर्य को और बढ़ा दिया।इस बारात में शंकर जी के गणों के अलावा महिलाएं,युवक एवं बच्चें भी भारी तादाद में शामिल रहे।बारात कुसम्हां गाँव, कोट माई देवी स्थान ,चकिया बनिया टोली होते हुए उर्दहा गाँव स्थित बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुँची,तत्पश्चात बारात कार्यक्रम स्थल पहुँची जहां पूरे विधि विधान के साथ शिव जी संग पार्वती जी का विवाह सम्पन्न हुआ।चकिया पाण्डेय टोला के आयुष दूबे शिव जी का रूप एवं अन्य युवकों ने शिव जी के गणों का रूप धारण किये थे।दौरान महिलाओं ने मंगल गीत के साथ पुष्प वर्षा की।

इस मौके पर आचार्य पं0 प्रदीप सागर,पं0 शिवम मिश्रा,मुख्य पुजारी गोपाल राव, मुन्ना राव ,ओमप्रकाश राव,लालसाहब राव,लालबहादुर राव, सुरेश सिंह,नवल किशोर सिंह, विजय प्रताप राव,आयुष कुमार राव,संजय सिंह, श्रवण सिंह ,वीरेन्द्र राव,संतोष शाही,अमित राव, हरिकेश राव,नितेश राव,कृष्णा राव, मुन्ना मद्धेशिया, नवीन सिंह, अनिल राव,अभिषेक सिंह,छोटू राव, मखड़ू गोंड, बुल्ला गोंड,राजकुमारी, सरिता, रूचि सहित भारी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking