News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: समाजसेवी संजय यादव ने आयोजित किया नि:शुल्क नेत्र शिविर  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 25, 2022  |  5:41 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: समाजसेवी संजय यादव ने आयोजित किया नि:शुल्क नेत्र शिविर  

रामकोला/कुशीनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा पखवारा के दौरान रामकोला क्षेत्र के भठही खुर्द गांव में  पंचायत भवन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में  मरीजों को जांच के उपरांत दवा,चश्मा दिया गया तथा गम्भीर मरीजों को ऑपरेशन की भी व्यवस्था की गई।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

रामकोला के समाजसेवी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनधि संजय यादव द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत भठही खुर्द (कठबरवा) पंचायत भवन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन जनता इंटर कालेज रामकोला के सेवानिवृत्त शिक्षक आर0 पी0 यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद फीता काट कर किया।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान मुनेब कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. मुकेश गुप्ता व डॉ. पवन यादव द्वारा गांव के इसरावती देवी,श्याम देवी,महेन्द्र शर्मा, बिट्टू यादव, रामप्रसाद, पिंटू, चंदा देवी,प्रेमशिला, ,लक्ष्मी प्रसाद,सुमन देवी सहित आदि मरीजों की जांच की गयी।इस दौरान डब्लू मणि,रामेश्वर गोविन्द राव,ओम प्रकाश यादव, राजेन्द्र यादव,राजू मौर्या,प्रधान प्रतिनिधि धनौजी खास त्रिलोकी गोंड़,ज्ञानेंद्र शाही,दशरथ यादव,चन्द्रिका यादव, तेज बहादुर आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking