रामकोला/कुशीनगर । बुधवार की सुबह टहल कर घर लौट रहे रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा डम्मर छपरा के एक किशोर को अनियंत्रित बाइक से ठोकर लग गयी। बाइक पर सवार तीनों युवक भी गिर गए और घायल हो गये। तत्काल चारो घायलों को उपचार के लिए रामकोला सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में किशोर की मौत हो गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंम्बर 7 सम्मे माता नगर निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा का 15 वर्षीय पुत्र शिवम प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर अपने गांव परोरहा से टहलते हुए रामकोला की तरफ गया था , वापसी के दौरान बाइक से ठोकर लग गयी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक पर तीन सवारों में दो उसी गांव के है। बाइक सवार राहुल उम्र19 वर्ष पुत्र रामभोग कुशवाहा, मुकेश उम्र 19 वर्ष पुत्र रामगोपाल कुशवाहा व उनका रिश्तेदार शिवेंद्र उम्र 20 वर्ष पुत्र वशिष्ठ भी गिर कर घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया।
जहां सीएचसी प्रभारी डॉ एस0के0 विश्वकर्मा ने उपचार के बाद शिवम सहित सभी को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां के चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। शिवम की मौत की खबर सुन पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…