रामकोला/कुशीनगर। आस्था एवं विश्वास का पवित्र व अटूट पर्व रक्षाबंधन शुुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संबंधों की मधुरता एवं सुरक्षा कवच की भावना से ओत-प्रोत राखी के इस पर्व में भाई- बहन राखी बंधवाने व बांधने में व्यस्त दिखे।जहां बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँध माथे पर तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना कर रही थी वहीं भाई भी इस पवित्र बंधन के मौके पर उपहार के साथ अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करने की प्रतिज्ञा का अमूल्य उपहार दे रहा था।
हिन्दू धर्म के इस महान पर्व पर पूरा दिन चहल-पहल से भरा रहा।भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन पर्व की तैयारी में एक सप्ताह से ही बहनें लगी हुई थी तथा राखी की दुकानों से बाजार सजा हुआ था। भद्रा लगने की वजह से लोगों के अंदर तिथि को लेकर एक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी,अंतत: लोगों नेे 12अगस्त को रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाया।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…