News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: अधिकारियों की सक्रियता से दो समुदायों के बीच तूल पकड़ने से पूर्व मामला हुआ शांत 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 6, 2022  |  7:00 PM

909 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: अधिकारियों की सक्रियता से दो समुदायों के बीच तूल पकड़ने से पूर्व मामला हुआ शांत 
  • दलित बस्ती के लोगों की शिकायत की जांच करायी जायेगी- डीएम  
  • थाना प्रभारी निरीक्षक की भूमिका रही सराहनीय 

रामकोला/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम व पुलिस कप्तान धवल जायसवाल तथा अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा और एएसपी रितेश कुमार सिंह ने रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा गांव में दो समुदाय के बीच के विवाद को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच कर ग्रामवासियों से मामले की हकीकत जानी तथा निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया।अधिकारियों ने गांव में दूसरे जगह जमीन चिन्हित कर निर्माण कार्य कराने का वादा भी किया।विवाद न फैले इसलिए रामकोला पुलिस ने गांव में दो समुदाय के विवाद को देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि महफूज खान और पूर्व ग्राम प्रधान राघवेंद्र को थाने ले जाकर मामला शांत कराया। 

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

 प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सपहा टोला- दहाउर में नवीन परती (आरक्षित )की जमीन को जल जीवन मिशन के तहत शुद्व पानी के लिए ओवरटैंक बनवाने हेतु राजस्व टीम द्वारा  चिन्हित की गयी है। गांव के दलित बस्ती के कुछ लोग अतिक्रमण कर झोपड़ी डाले हुए थे राजस्व टीम के लोग अतिक्रमण किये लोगों को खाली करने के लिए कहा था लेकिन गांव के लोग खाली नहीं किये। जिस पर कप्तानगंज के उपजिलाधिकारी के मौखिक आदेश पर राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में झोपड़ी को हटवाया गया जिस पर टंकी का निर्माण कार्य जारी था।झोपड़ी हटवाने से क्षुब्द होकर गांव के कुछ लोगों ने गांव में पोस्टर लगाये थे कि मकान बिकाऊ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महफूज खान के षडयन्त्र और अत्याचार से हम लोग गांव छोड़नेेेे को मजबूूूर है। यह पोस्टर गांव के हरिजन बस्ती समेत अगल- बगल के टोला पर चिपकवा दिया गया था जिसकी जानकारी

मिलने पर त्वरित कार्यवाई के तहत रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महफूज खान और पूर्व ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप को थाने लाये ताकि दो समुदाय के बीच विवाद तूल न पकड़े। संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, राजस्व टीम व रामकोला  थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय मय फोर्स के साथ गांव के दलित बस्ती में पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली और पानी की टंकी के निर्माण कार्य को रोकने के लिए निर्देशित किया और दूसरे जगह जमीन चिन्हित कर निर्माण कार्य कराने को कहा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि यहाँ के लोग पानी का टंकी नहीं चाहते है और उसी का फायदा लेकर कुछ लोगों ने गलत सन्देश देने का प्रयास किये है। हरिजन बस्ती के लोग द्वारा जो शिकायत कि गयी है उसकी जांच कराकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking