Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

रामकोला: सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों का शव घर आते ही मचा कोहराम, एक साथ दफन हुई तीन शव

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Sep 16, 2021, 8:32 PM IST • अब तक 2.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों का पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गाड़ी से शव घर पहुंचा परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।कब्रिस्तान में तीनों शव को अलग-अलग जगह दफना दिया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार गत बुधवार को रामकोला थाना क्षेत्र के लालाछपरा निवासी फारूक पुत्र खलील जो अपने पत्नी का दवा कराने बच्चों को साथ लेकर गोरखपुर जा रहा था,जिसकी मोटरसाइकिल को पिपराइच थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर मार्ग पर एक टेम्पू की जबरदस्त टक्कर हो गयी जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गयी।पीएम के बाद गुरूवार को देर शाम शव मृत व्यक्ति के घर पहुंची।परिजन सहित भारी संख्या में लोग लक्ष्मीगंज गेट पर शव आने इंतजार कर रहे थे जैसे ही शव लदी गाड़ी लोगों ने देखी गाड़ी के पीछे- पीछे लम्बी कतार लगा कर दरवाजे तक लोग पहुंचे। शव को देख लोगो की आंखें नम हो गई ।दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। नमाज व कुरान पढ़ने के बाद कब्रिस्तान में तीनो शवों को दफना दिया गया।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi