News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: किसान मेला में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 10, 2021  |  6:21 PM

829 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: किसान मेला में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • सपा सरकार आयी तो गन्ने का मूल्य चार रूपये प्रति कुन्तल मिलेगा-नरेश उत्तम पटेल
  • किसानों व नौजवानों को धोखा दे रही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार: नरेश उत्तम पटेल
  • अपने हक के लिए किसानों को एकजुटता दिखानी होगी -राधेश्याम सिंह

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पड़ोही हरिजन व जमीदार मियां के शहादत पर त्रिवेणी चीनी मिल परिसर में किसान मेला का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित व नमन कर किसानों को बदहाल बताते हुए सपा सरकार आने पर किसानों की दशा सुधारने की बात कही गयी।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

1992 किसान आन्दोलन के दौरान गोलीकाण्ड में शहीद किसानों की 29 वी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल के परिसर में

आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों व नौजवानों को धोखा दे रही है।किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर किसान नौजवान पटेल यात्रा निकाली गयी है। 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार आ रही है। किसानो के गन्ने का मूल्य प्रति कुंतल चार सौ रुपये दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई के कारण जनता की कमर टूट गई है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। भाजपा तथा कांग्रेस ने मिलकर इस देश को बर्बाद कर दिया है।दोनो दल का चरित्र एक है। एक छोटी बहन हैं तो दूसरी बड़ी बहन हैं। भाजपा दोहरे चरित्र वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल और उर्वरकों के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी है।Ramkola: Tribute paid to martyrs in Kisan Melaकार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने 1992 की किसान आन्दोलन के दौरान रामकोला गोली कांड की घटना का जिक्र कर युवाओ को अपने हक के लिए स्वयं संघर्ष करने की बात कही।श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की आततायी सरकार ने आज ही के तिथि को हक की मांग कर रहे किसानों पर गोली चलवायी थी। जिसमें दो किसान शहीद हो गये।

अध्यक्षता विभूति कुशवाहा एवं संचालन राजेश्वर गोविन्द राव ने किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री बह्मा शंकर त्रिपाठी, एमएलसी रामअवध यादव, एमएलसी संतोष यादव, पूर्व विधायक डॉ पूर्णमासी देहाती, पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र, शशांक यादव, नथुनी कुशवाहा, पूर्व विधायक शंभू चौधरी, जिलाध्यक्ष मनोज यादव, बंटी राव,इलियास अंसारी,बिजेद्र पाल, पीडी तिवारी, उदय प्रकाश यादव, रणविजय सिंह मोहन ,ए0के0 बादल, घनश्याम यादव आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोड़,काशी नरेश सिंह, हरिलाल कुशवाहा,दिलशाद आलम,हरि यादव,नगीना पासवान ,प्रमोद सिंह,पप्पू राव,साहेब अली सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking