News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: स्व0 अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 25, 2022  |  3:29 PM

397 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: स्व0 अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन
  • अटल जी ने दुनिया के विकसित देशों को भारत के प्रति नजरिया बदलने को मजबूर किया – मदन गोविन्द राव 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर के प्राइमरी पाठशाला पर सदैव अटल रहने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी जी ने विभिन्न विचारधाराओं वाले लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों का कौशल पूर्वक नेतृत्व करते हुए आजादी के बाद पहली बार स्थायी रूप से लगातार छव वर्ष तक सरकार का नेतृत्व कर केंद्र में केवल एक दल वाली ही सरकार स्थायी शासन दे सकती है कि मिथक को तोड़ दिया।

आज की हॉट खबर- चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

   पूर्व विधायक श्री राव ने कहा कि अटल जी भारत की विविधता में एकता की साक्षात प्रतिमूर्ति थे।अटल जी ने परमाणु विस्फोट के बाद भी देश को विश्व विरादरी से अलग- थलग नहीं होने दिया बल्कि दुनिया के विकसित देशों को भारत के बारे में अपना नजरिया बदलने को मजबूर किया। स्व0 अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में मण्डल संयोजक राजेश मिश्रा ,मण्डल महामंत्री अमित गोविन्द राव ,अनिरुद्ध खरबार,पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्त,आनंद सिंह,पूर्व सभासद राम कुमार मद्धेशिया,नागेश्वर पाण्डेय,अमावस गोंड,ठगई सिंह,उमेश तिवारी,संतोष जायसवाल,संजय गोविन्द राव,जोगी प्रसाद ,संतोष खरबार,नंद कुमार मद्धेशिया,श्याम मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे। 

 इसी क्रम में रामकोला क्षेत्र के अन्तर्गत हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।   

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत
चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking