News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: शहीदों के सम्मान में निकला तिरंगा यात्रा; इस तिरंगे को कभी झुकने मत देना- तहसीलदार  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 11, 2022  |  6:06 PM

482 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शहीदों के सम्मान में निकला तिरंगा यात्रा; इस तिरंगे को कभी झुकने मत देना- तहसीलदार  

रामकोला/कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव केे अन्तर्गत हर घर तिरंगा फहरे के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए गुरूवार को जनता इंटर कालेज रामकोला के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।बतौर मुख्य अतिथि कप्तानगंज के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश की आजादी का 75 वें स्वतंत्रता दिवस को एक यादगार के रूप में देश मनाने जा रहा है।तिरंगा देश की आजादी में शहीद हुए देशभक्तों का सम्मान है।इसे हर घर पर लगना चाहिए और तिरंगा को कभी झुकने नहीं देना चाहिए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

पूर्व विधायक श्री राव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान के साथ ही हर भारतीय की पहचान है। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभिमान से जुड़कर राष्ट्रीय तिरंगा को गौरवमय ऊर्जा के साथ फहराएं।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने कहा कि

यह एक जन आन्दोलन कार्यक्रम है।इसके जरिए हमारी नई पीढ़ी को देश की आजादी के बलिदानियों के बारे में जानकारी होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगतारण शरण गुप्त ने सभी छात्र-छात्राओं को तिरंगा तीनों रंगों का महत्व बताया। कहा कि तिरंगा अनेक स्वाधीनता सेनानियों की कुर्बानी का प्रतिफल है।उन्होंने सभी बच्चों से अपने-अपने घर पर तिरंगा लहराने की अपील की।यात्रा का नेतृत्व स्काउट अध्यापक बृजेश जायसवाल ने किया। इस दौरान सभाजीत सिंह, महेश पटेल,रामेश्वर मिश्रा, अशोक यादव,अरविंद सिंह, हरबीर सिंह, अशोक सिंह,राधे गोविन्द शाही,मिथिलश कुमार,मुकेश कुमार मनन,राम अवध कुमार यादव,रमाशंकर प्रसाद,  संतोष रैना,देवधन सिंह, सुनील गोविन्द राव,बैजनाथ मणि त्रिपाठी, इन्द्रपाल,दुर्गेश सिंह, योगेन्द्र श्रीवास्तव, हरिओम समेत समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी और भारी तादाद में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking