रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर अंतर्गत बलुआ चौराहा के समीप तेल टैंकर से मोटरसाइकिल में ठोकर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सीएचसी रामकोला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिये रेफर कर दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार को दिन में 2 बजे के लगभग रामकोला नगर के बलुआ चौराहे के समीप कसया की तरफ से आ रहा एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठोकर मार दिया।लोगों ने बताया कि टैंकर के पहिये में फँसकर कई फीट तक युवक सड़क पर घिसता और छटपटाता रहा। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उसी टैंकर पर लादकर सीएचसी पहुंचाए।टैंकर पर इडियन आयल लिखा हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कुसम्हा गाँव के टोला भगवनापुर निवासी अम्बुज सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह उम्र 20वर्ष के रूप में हुई।वह रामकोला आईटीआई विद्यालय में पढ़ता है। सूचना पाकर उनके घर वाले भी सीएचसी पहुंचे गये।घटनास्थल पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय पहुंचे और दुर्घटना के समीप सड़क पर अवैैैध तरीके से खड़ी पिक अप को थाने भिजवायें।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने घटना के संबंध में बताया कि अभी तहरीर नही मिली हैै।तहरीर मिलने पर जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…