रामकोला/कुशीनगर। श्री परमानंद महराज के प्राकट्योत्सव के अवसर पर सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में दंगल का भी आयोजन किया गया।चित्रकूट से आये ओम बाबा ने पूजन कर दंगल का शुभारंभ कराया। इस दौरान निर्भयानंद महाराज ने कहा कि मन में समर्पण की भावना पैदा करने के लिए वशिष्ठ जैसा गुरू होना चाहिए।आत्मा के कल्याण लिए काम, क्रोध,लालच आदि सभी का त्याग अति आवश्यक है।गुरु सबसे महान और उसका स्थान सबसे ऊंचा होता है।
सांसद विजय कुमार दुबे ने हनुमानगढ़ी के संजय दास और बनारस के प्रदीप का हाथ मिलवाकर बड़े पहलवानों के दंगल को आरम्भ कराया।निर्धारित सात मिनट की कुश्ती को संजय दास ने मात्र तीन मिनट में निपटाकर काफी वाहवाही बटोरी।सासंद ने कहा कि देश के पहलवानों ने अन्तराष्ट्रीय जगत में अपने हुनर का डंका बजवाया है लेकिन आज मिली जुली कुश्ती ने उस चमक व कला को फीका कर दिया है। जनता कला को देखने आती है।हार-जीत होती रहती है लेकिन जनता कला की तारीफ और सम्मान करती है।सासंद श्री दूबे कार्यक्रम की तारीफ की।रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि दंगल से शारीरिक एवं आत्मीय शक्तियों का विकास होता है। पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि ब्रह्मलीन भगवानानंद महाराज जी ने इस पवित्र आश्रम के जरिये ऐसी व्यवस्था कर दी है जो यहाँ के लोगों को सदियों प्रेरित करती रहेगी।कहा कि जिनका मंदिर के प्रति निष्ठा एवं समर्पण रहा उनका कल्याण हुआ है।कार्यक्रम का संचालन सत्यपाल गोविन्द राव ने किया।कुश्ती में पंजाब,जयपुर सहित अनेक प्रान्तों के अलावा ,उ0प्र0 के बनारस ,अयोध्या, गोरखपुर सहित तमाम जगहों पहलवानों का आगमन हुआ था।बबूल जख्मी ने भी अपने भजन ” रामकोला धाम के अवधूत भगवान के चर्चा होत बांटे सगरो जगवा में, अगले अवधूत भगवान कलयुगवा में ।। के जरिये रामकोला धाम की प्रशंसा की।रेफरीका कार्य जंत्री यादव ने किया।
इस दौरान मंदिर के संरक्षक एवं व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा,राजेन्द्र ब्रह्मचारी सहित अनेक साधू-संत के अलावा अनूप श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,संजीव सिंह एडवोकेट, प्रिन्स गोविन्द ,आनंद सिंह,हरिशंकर तिवारी, नागेश्वर पाण्डेय, धनंजय सिंह पहलवान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।इस दौरान रोहन, आकाश,सागर,सत्येन्द्र, राहुल,मनोज सहित दर्जनों पहलवानों अपनी जोर आजमाईश की।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…