News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: शिक्षक दिवस पर साहित्यकार किये गये सम्मानित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 5, 2021  |  4:53 PM

887 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शिक्षक दिवस पर साहित्यकार किये गये सम्मानित

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विद्यालयों ,महाविद्यालयों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

आज की हॉट खबर- बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

इस अवसर पर लक्ष्मीगंज बाजार स्थित श्री राजेन्द्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के शिक्षक व मधुर साहित्य संस्था के साहित्यकार अशोक शर्मा को भिन्न- भिन्न मंचों से श्रेष्ट रचनाकार, श्रेष्ठ शब्दशिल्पी सम्मान, साहित्य सुधा सम्मान सहित अब तक 50 से अधिक विभिन्न उपलब्धियों/सम्मान की प्राप्ति पर विद्यालय व मधुर साहित्य संस्था लक्ष्मीगंज द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया। मधुर सा.सं. के संस्थापक मधुसूदन पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.डी.यादव और डॉ इंद्रजीत गो.राव ने खुशी जाहिर कर कहा कि ‘साहित्य समाज का दर्पण होता है और श्री शर्मा जी की यह साहित्यिक उपलब्धि समाज को निश्चित ही नव चेतना देगी।संयुक्त रूप से इन लोगों ने कहा कि शिक्षक समाज के ऐसे शिल्पकार होतेे है जो बिना किसी मोह केे इस समाज को तराशते है।शिक्षक का सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं बल्कि सामाजिक परिस्थितियों से छात्रों को परिचत कराना भी होता हैै । शिक्षकों की इसी महत्ता को सही स्थान दिलाने के लिए ही हमारे देश में सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने पुरजोर कोशिश की,जो खुद एक बेहतरीन शिक्षक थे।कार्यक्रम में

विद्यार्थियों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर आये अतिथियों/गुरुजन से आशीर्वाद ग्रहण किया।साहित्यकार जगदीश कुशवाहा ,जे.पी. यादव,गोविंद कुशवाहा,अमित श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, पवन कुशवाहा, आरती देवी, अनिल कुमार, संतोष यादव आदि अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।

संबंधित खबरें
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking