रामकोला/कुशीनगर। सनातन विश्व दर्शन मंदिर अनसुईया धाम रामकोला में आयोजित दिव्य एवं भव्य योग साधना शिविर के समापन पर पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कहा कि योग शरीर के अंदर मौजूद पराभौतिक एवं कुदरती शक्तियों को इकत्रित कर आत्म चेतना से जोड़कर मनुष्य को शाश्वत आनंद की अनुभूति कराता है। योगाभ्यास से मन एवं तन ही स्वस्थ नहीं होता बल्कि आत्मिक उन्नति तथा आध्यात्मिक उन्नयन से मनुष्य मानवता में तब्दील होकर कल्याणकारी एवं संवेदनशील संसार का निर्माण भी करता है। इसलिए ऋषि-मुनियों एवं हमारी परंपरा ने विश्व बंधुत्व एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए समस्त जगत को परिवार के रूप में स्वीकार किया है।राव ने कहा कि मनुष्य भौतिक सुख-सुविधा को जूटाने के लिए तमाम पुरुषार्थ करके भौतिक पदार्थों के उपलब्धता में भी अशांत एवं बेचैन रहता है।तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशों एवं कार्यों का उल्लेख करते हुए दवा मुक्त सुदीर्घ काया हेतु योग को नियमित रूप से जीवन में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला के व्यवस्थापक स्वामी रंगनाथ महाराज एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। योग प्रशिक्षक श्री हरि सिंह पटेल एवं कुशल प्रशिक्षिका रागिनी जायसवाल ने बड़ी संख्या में जुटे पुरूष व महिलाओं के समक्ष विभिन्न यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन कर लोगों से शारीरिक अभ्यास कराया तथा विभिन्न रोगों के इलाज में भिन्न-भिन्न योग क्रियाओं के बारे में बताया । कपालभाति, मस्तिका, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि तमाम अभ्यास कराए गए , लगभग 2 घंटे चले योगाभ्यास शिविर का समापन राष्ट्रगान से हुआ। योग शिविर के संचालक एवं आयोजक सत्यपाल गोविन्द राव ने अतिथियों एवं योग शिविर में भाग लेने वालों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस दौरान पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव,तहसील मजिस्ट्रेट कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश गोंड,योग शिक्षक हरि सिंह एवं रागिनी जायसवाल एवं रंगनाथ बाबा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती, पूर्व चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड,डॉ सी बी तिवारी, डा.रजनीश श्रीवास्तव, बुनेला गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, कृष्णा सोनी, एडवोकेट संजीव कुमार सिंह बड़ेे प्रेमचंद मद्धेशिया, नगीना पासवान, मनोज गोविन्द राव, अमरेन्द्र तिवारी,आलोक मिश्रा,उमेश कुमार मल्ल, निरंजन तिवारी,राजेश कुशवाहा,पवन चौधरी,मयंक कृष्ण, शेष नारायण गोंड, आनंद सिंह,अमित गोविन्द राव, नागेंद्र शाही, प्रिन्स गोविन्द राव, सुरेन्द्र प्रजापति, कानूनगो राकेश लाल श्रीवास्तव, लेखपाल संगम प्रसाद,अयोध्या मद्धेशिया, विकास चौहान, हरेराम शर्मा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।क्षेत्र के शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसम्ही में भी योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला कुशीनगर के प्रधान प्रबंधक अनिल त्यागी, ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र के संचालिका ब्रह्मा कुमारी सुनीता दीदी एवं पडरौना से योगाचार्य अनीता पटेल भानु पाठक के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।प्रधान प्रबंधक श्री त्यागी ने कहा कि योग कर्म क्षेत्र में लोगों को दक्ष बनाता है तथा निरन्तर अभ्यास के जरिए मनुष्य को जीवन के प्रति उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।इस दौरान फैक्ट्री मैनेजर मानवेन्द्र राय, मिश्रा जी केन मैनेजर,फाइनेंस राजकुमार, चीफ केमिस्ट विजय प्रताप सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, आशीष कुमार सिंह,राजेंद्र कुमार, रजनी सक्सेना अजय कुमार सिंह बघेल आनंद मिश्रा, कमलराज मधोक ओमप्रकाश तिवारी,ब्रह्मा कुमार, संजय ,रामक्यास, रामनरेश, मनोज, शीतल, रोशन, अनीता और फैक्टरी के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…