News Addaa WhatsApp Group

रात को लखनऊ जाने के लिए निकले युवक की सुबह नहर में मिली लाश 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 26, 2025  |  7:01 PM

135 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रात को लखनऊ जाने के लिए निकले युवक की सुबह नहर में मिली लाश 
रामकोला, कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुसम्हां ग्राम पंचायत के बीच से होकर जाने वाली खजुरिया नहर में गांव के शिवरही टोला के समीप गुरुवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। जिसकी शिनाख्त थाना क्षेत्र के चन्दरपुर गांव निवासी सोनू कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा के रूप में हुई।
प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसम्हां होकर जाने वाली खजुरिया नहर में शिवरही टोला के समीप नहर में बने पुल के स्तंभ में फंसा एक युवक का शव दिखाई दिया। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। पीआरबी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को दी। मयफोर्स प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक के पॉकेट में पर्स मिला जिसमें आधार कार्ड व पेन कार्ड था। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के चन्दरपुर निवासी सोनू कुशवाहा पुत्र छोटे लाल कुशवाहा उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई।
 जानकारी मिली है कि लखनऊ जाने के लिए वह अपने पड़ोसी के साथ बुधवार की रात्रि में 10 बजे के लगभग रामकोला रेलवे स्टेशन पहुंचा था। पड़ोसी युवक रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस चला गया। जिसे लखनऊ पहुंचना था उसका शव नहर में मिला। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही घटना की सच्चाई उजागर हो सकती है।
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking