News Addaa WhatsApp Group Join करें

उपचारात्मक शिक्षण से छात्रों में पैदा होता है शिक्षा के प्रति लगाव : एयआरजी

सुनील नीलम

Reported By:

May 11, 2023  |  4:12 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उपचारात्मक शिक्षण से छात्रों में पैदा होता है शिक्षा के प्रति लगाव : एयआरजी WhatsApp

कुशीनगर । रेमेडिटल टीचिंग यानि उपचारात्मक शिक्षण में शिक्षक, विद्यार्थियों की अधिगम संबंधी त्रुटियों को दूर करके, उनको ज्ञानार्जन की उचित दिशा की ओर मोड़ने का प्रयास करते हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को संबंधित विषय में दक्ष बनाने के साथ उनमें विषय के शिक्षण के प्रति लगाव उत्पन्न करना है। 

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

यह बातें एसआरजी अखिलेश तिवारी ने कही। वह गुरुवार को दुदही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में 50 दिनों तक चलने वाले गणित व भाषा विषय के उपचारात्मक शिक्षण का निरीक्षण कर रहे थे।
उन्होने कहा कि गणित के साथ भाषा में शैक्षणिक निदान व उपचार का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसकी उपेक्षा करने से शिक्षा व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अध्यापक विद्यार्थियों के दोषों का ज्ञान प्राप्त करके उन्हें सुधारने के लिए प्रयत्नशील होते हैं व अपने शिक्षण को प्रभावशाली बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होने सतत निपुण आंकलन व छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन करने व शिक्षक संदर्शिका में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षण कार्य करने का सुझाव दिया।

इस दौरान धनन्जय मिश्र, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking