News Addaa WhatsApp Group Join करें

लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 22, 2026  |  10:04 PM

1,224 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

बताया जा रहा है कि दिनांक 20.04.2026 को थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के बसहिया टोला बनबीरपुर (कुरैशी टोला) में दो व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया गया था, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं, इस पूरे मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भी नहीं दी गई, जो कि गंभीर लापरवाही मानी गई।
इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। परिणामस्वरूप—
उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, चौकी प्रभारी सिधुआ (पीएनओ- 172321529)
आरक्षी देव नरायण सिंह यादव (पीएनओ- 182622481)
को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस विभाग के इस सख्त कदम से साफ संकेत मिल रहा है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मियों को भी सतर्क रहने की नसीहत मिल रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking