News Addaa WhatsApp Group Join करें

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 21, 2026  |  5:56 PM

3,317 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…” WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने अपने ही दोस्तों की प्रताड़ना और मानसिक दबाव से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मृतक की पहचान विवेक श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवेक के कुछ करीबी दोस्तों ने उसके निजी दस्तावेज—बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक—अपने पास रख लिए थे और उनका कथित रूप से दुरुपयोग कर रहे थे। विवेक लगातार अपने दस्तावेज वापस मांग रहा था, लेकिन उसे टालने के साथ-साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा था। इसी दबाव और संभावित साइबर अपराध के डर ने उसे अंदर तक तोड़ दिया।
अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पहले विवेक ने पीले कागज पर एक भावुक सुसाइड नोट लिखा, जिसने हर पढ़ने वाले की आंखें नम कर दीं। उसने अपने माता-पिता और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। नोट में उसने ‘अंकित कुशवाहा’ और ‘संदीप (अंकित) सिंह’ का जिक्र करते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। विवेक ने लिखा कि संदीप को सब कुछ पता है, लेकिन वह सच्चाई छिपा रहा है और अंकित का पता नहीं बता रहा।
अपने अंतिम शब्दों में विवेक ने लिखा—
“माँ-पापा, आप दोनों को बहुत कष्ट दिया… अब ये मानसिक उलझन सहन नहीं हो रही। आपने जो किया, मैं उसके लायक नहीं बन पाया… मुझे माफ कर दीजिए।”
विवेक ने अपने सुसाइड नोट में मोबाइल का पैटर्न लॉक भी बनाकर बताया और उल्लेख किया कि उसने ‘Viru’ नाम के व्हाट्सएप कांटेक्ट पर वॉइस नोट और संदेश छोड़े हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकता है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन बेसुध हैं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के पिता ने सेवरही थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख...

पुलिस का कहना है :

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सेवरही विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। सुसाइड नोट और मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना न सिर्फ दोस्ती के रिश्तों पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी बताती है कि मानसिक प्रताड़ना और विश्वासघात किसी व्यक्ति को किस हद तक तोड़ सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking