News Addaa WhatsApp Group Join करें

बीईओ ने  उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान का प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों को किया सम्मानित   

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 23, 2026  |  6:53 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीईओ ने  उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान का प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों को किया सम्मानित   
कुशीनगर । ब्लॉक संसाधन केंद्र मोतीचक के परिसर में  गुरुवार को उन सभी अध्यापकों को खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्र ने सम्मानित किया जिन्होंने अपने विद्यालय से 3 या 3 से अधिक छात्र/छात्राओं का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन कराया था।
बताते चलें कि 19 अप्रैल 2026 को  अजय कुमार सिंह प्राचार्य कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन प्रयागराज ने 5 या 5 से अधिक छात्र/छात्राओं का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन कराने वाले उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के शिक्षकों को लखनऊ में बुलाकर सम्मानित किया था तथा 3 या 3 से अधिक छात्र/छात्राओं का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन कराने वाले सभी शिक्षकों के लिए उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान का प्रमाण पत्र जनपद नोडल के माध्यम से सभी विकास खंडों तक भेजा। उसी प्रमाण पत्र को बीईओ  मोतीचक मुकेश नारायण मिश्र  ने अपने हाथों से देकर मोतीचक के शिक्षकों को सम्मानित किया।
मुन्ना सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी,  मोलई प्रसाद प्रजापति उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर, रंजीत कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय बनटोलवा, नागेंद्र सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहिया भलुहा को सम्मानित करते हुए बीईओ  ने  कहा कि अगले सत्र के लिए पूरे विकास खंड के शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन कराने के लिए आह्वान किया जिससे मोतीचक सबसे अधिक छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाने वाला विकास खण्ड बन सके। कार्यक्रम को सुनील सिंह, राजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कुशीनगर ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू कुशवाहा  तथा संचालन रामवीर सिंह ने किया। इस दौरान बलराम सिंह , रामवीर सिंह एआरपी  विकास खंड सुकरौली, दीपेश सिंह , दिनेश कुमार सिंह पूर्व माध्यमिक ब्लॉक अध्यक्ष मोतीचक आदि शिक्षक मौजूद रहे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking