खड्डा/कुशीनगर। बुधवार को अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में कोटा दिए जाने के मामले में भारत बंद का आह्वान को लेकर डा. अंबेडकर समाज सुधार समिति और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खड्डा कस्बे में जोरदार प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना दिया और राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर आरक्षण बचाने की मांग की।
भारत बंद का आह्वान करते हुए बुधवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कार्यकर्ताओं ने नगर के सुभाष चौक पर इकट्ठा होकर जुलूस की शक्ल में रेलवे स्टेशन रोड, फारम मुहल्ला, फलमंडी चौराहा, गल्ला मंडी, आजाद चौक, जटाशंकर पोखरा रोड, महाराणा प्रताप चौक, स्टेट बैंक तिराहे होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के उक्त आदेश को लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन समाज में भ्रम की स्तिथि न बने इसके लिए सरकार को संसद में अध्यादेश लाकर अपनी बात स्पष्ट कर देना चाहिए। डा. अंबेडकर समाज सुधार समिति के नेता सुभाष गौतम ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में कोटे को लेकर सरकार की नियत ठीक नहीं है।
आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा है। सरकार आरक्षण की व्यवस्था सरकारी नौकरियां खत्म कर धीरे-धीरे समाप्त करती जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज सरकार के इस रवैया को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खदेरू प्रसाद ने किया। इस अवसर पर रामधनी प्रधान, रोशनलाल भारती, कैलाश भारती, अनुज कुमार, विजय भारती, नौमी प्रसाद, पूर्व प्रधान नागेंद्र प्रसाद चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान व्यापक रूप से जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। एसडीएम ऋषभ पुण्डीर, सीओ उमेश चन्द्र भट्ट सहित फायर, पीएससी के जवान प्रदर्शन के दौरान मोर्चा संभाले रहे।
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…
मड़ाई करते हाथ फंसा, हाथ के उड़े चिथड़े खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के…
कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…