कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में संस्थान के सदस्य ऋषिकेश मिश्र ने कसया में पडरौना रोड पर स्थित अपने प्रतिष्ठान अवध कन्फेक्शनरी के समीप शुभचिंतकों व आस पास के दुकानदार मित्रों के साथ जन्मदिन के अवसर पर छायादार पौधे का रोपण कर जन्मोत्सव मनाया। श्री मिश्र ने कहा कि बरसात का मौसम है पर जलवायु परिवर्तन के कारण हम सब वर्षा जल को तरस रहे और गर्मी भी भयंकर पड़ रही। यदि हम सचेत नही हुए तो प्रकृति का और भी कठोरतम स्वरूप देखने को मिलेगा। इसलिए अधिकाधिक पौधरोपण की आवश्यकता है। उन्होंने लगाए हुए पौधे के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
पौधरोपण में शामिल पत्रकार लवकुश पांडेय ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे पर्यावरणीय संकट के दौर से निदान हेतु हम सबको बढ़ चढ़ कर पौधे लगाने और बचाने की जरूरत है। भौतिकवादी दुनिया में व्यक्ति से यह उम्मीद करना कि वह प्रकृति का दोहन न करे बेमानी होगी, लेकिन प्रकृति संरक्षण की दिशा में प्रयास तो व्यक्ति कर ही सकता है। ऐसी स्थिति में निःस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण में लगे नयी दिशा के सदस्यों का प्रयास सराहनीय है जो न सिर्फ लोगों से पौधरोपण का आग्रह करते हैं बल्कि जहां तक संभव होता है उनके घर जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ, पुण्यतिथि या सामान्य परिस्थितियों में भी पहुंच कर पौधा लगवाते और संरक्षण का संकल्प दिलाते हैं।
इस अवसर पर संस्थान उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, राजेश गुप्ता, राजू कुमार यादव, दुर्गेश गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, संजय मद्देशिया, अफजल अहमद, अजय यादव, लक्ष्मण प्रसाद, राजू कुमार, सूचित यादव, विकास यादव, अनिल जायसवाल, डा0 श्रीप्रकाश चंद, सोनू वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…