News Addaa WhatsApp Group

रूठे दिलों को जोड़ा: मिशन शक्ति 5.0 के तहत तरयासुजान पुलिस ने बिखरता रिश्ता फिर कराया एक 

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 28, 2026  |  6:27 PM

134 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रूठे दिलों को जोड़ा: मिशन शक्ति 5.0 के तहत तरयासुजान पुलिस ने बिखरता रिश्ता फिर कराया एक 

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में संचालित “मिशन शक्ति अभियान 5.0” (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना तरयासुजान के मिशन शक्ति केन्द्र की एक सराहनीय पहल रंग लाई। पुलिस टीम ने आपसी मतभेद के चलते अलगाव की कगार पर पहुंच चुके एक दंपत्ति के बीच सुलह-समझौता कराकर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए तैयार कर दिया। यह पहल अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं जागरूक नागरिकों द्वारा तरयासुजान पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना तरयासुजान क्षेत्र निवासी पति-पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र, कुशीनगर में बुलाया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मनमुटाव के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों को समझाया और आपसी सहमति के आधार पर सुलह कराई।
इस दौरान दंपत्ति ने एक-दूसरे के साथ पुनः जीवन व्यतीत करने की सहमति जताई, जिससे एक टूटता हुआ परिवार फिर से जुड़ गया।
काउंसलिंग प्रक्रिया में अपराध निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उप निरीक्षक विपिन यादव, महिला आरक्षी कविता सिंह, महिला आरक्षी गायत्री चौहान तथा महिला आरक्षी प्रीती सोनकर की अहम भूमिका रही।
मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह की पहल न सिर्फ परिवारों को टूटने से बचा रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी दे रही है।

संबंधित खबरें
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

शिक्षक एमएलसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा
शिक्षक एमएलसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा

आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने विधायक को किया सम्मानित पड़रौना: गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking