News Addaa WhatsApp Group

रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया 300 पौधों का निःशुल्क वितरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2022  |  10:36 AM

481 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया 300 पौधों का निःशुल्क वितरण

कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर ने वन विभाग के सहयोग से बुधवार तड़के सुबह कसया स्थित गांधी चौक पर स्टाल लगाकर विभिन्न किस्मों के 300 से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण किया। निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम की शुरूआत रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल के हाथों से हुई।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

कार्यक्रम संयोजक डॉ पवन खरवार ने बताया कि इन 300 पौधों में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। इन पौधों को लेने के लिए गांधी चौक पर जनता का हुजूम उमड़ पडा। रोटरी उपाध्यक्ष विजय गुप्ता द्वारा पौधा लेने वाले लोगों से एक शपथ पत्र भी भरवाया गया। जिसमें पौधे का पोषण और उसकी देखभाल अपने पुत्र के समान करने के बात लिखी गई थी।

रोटरी के अध्यक्ष डॉ एमएच खान ने बताया कि लोगों में अधिक से अधिक पौधारोपण हेतु जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम किया गया है। आगे भी रोटरी के द्वारा ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने में सहयोगी बन सके।

इस अवसर पर रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जयसवाल अध्यक्ष डॉ एमएच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक डॉ पवन खरवार, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह-सचिव दिनेश कुमार यादव, निदेशक राजीव जयसवाल लक्ष्य, सह-कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, अश्वनी कुमार जायसवाल, दुर्गेश चतुर्वेदी, सुधांशु तिवारी, आदिल खान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking