News Addaa WhatsApp Group

रोटरी क्लब कुशीनगर ने दो पहिया वाहन चालकों को दिया निःशुल्क हेलमेट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 18, 2024  |  3:54 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब कुशीनगर ने दो पहिया वाहन चालकों को दिया निःशुल्क हेलमेट
  • हेलमेट के साथ भेंट किया गया गुलाब का फूल
  • पुलिस के डर से नही बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा के लिये हेलमेट का करें उपयोग- वाहिद अली

कसया/कुशीनगर । सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की कड़ी में रविवार को रोटरी क्लब कुशीनगर एवं साहिल बजाज एजेंसी के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल हाइवे ब्रिज, कसया के निकट बिना हेलमेट लगाकर जा रहे जरुरतमन्द दोपहिया चालकों में गुलाब के फूल के साथ निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया।
रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली और रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से हेलमेट देने के साथ ही लोगों से आग्रह किया कि वे पुलिस के डर से नही बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा के लिये वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

कार्यक्रम के संयोजक साहिल बजाज ने बताया कि रोटरी द्वारा जनवरी के प्रथम सप्ताह में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत 20 हेलमेट वितरित किया गया था और आज पुनः इस क्रम में 25 हेलमेट वितरित हुआ है। हेलमेट के बिना गाड़ी चलाना बहुत ही खतरनाक है, दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर यात्रा करनी चाहिए।
रोटरी के सचिव अजय सिंह ने सब इंस्पेक्टर कुलदीप मौर्या, कांस्टेबल आदित्य चौहान एवं समस्त रोटरी सदस्यों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजित करने में सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, निदेशक शंभू कुशवाहा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ सुनील सिंह, गौरव मद्धेशिया, फैयाज खान, हसमुद्दीन अंसारी, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, राजाराम जायसवाल, सरवरे आलम (छोटे), वरुण कुमार यादव, उमेश गुप्ता कुन्नू जी एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking