News Addaa WhatsApp Group

कपड़े का झोला बांटकर रोटरी क्लब ने जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2024  |  4:23 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कपड़े का झोला बांटकर रोटरी क्लब ने जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

कसया। नगर को पालीथिन मुक्त करने की मुहिम में रोटरी क्लब ने मजबूती के साथ कदम बढ़ाया है। रविवार को रोटरी क्लब कुशीनगर के बैनर तले कसया स्थित नवीन सब्जी मंडी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग न करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों के द्वारा लोगों से पालीथिन की थैली का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया गया। साथ ही नवीन सब्जी मंडी में दुकानदारों और ग्राहकों में कपड़े का झोला वितरित किया गया।

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा पालीथिन हमारे जीवन में जहर घोल रही है। कुशीनगर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी को प्रयास करना होगा और सबसे पहले अपने घर और पड़ोस से शुरूआत करनी होगी। सुखद जीवन जीना है तो कपड़े का थैला ही अपनाना होगा। 15-20 साल पहले भी सभी कपड़े के थैलों का प्रयोग करते थे। इसलिए इसे अपनाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। जन जागरूकता लाने के लिए कपड़े के झोले का वितरण किया जा रहा है और सिंगल यूज़ प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की जा रही है।

इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सह सचिव अखिलेश शर्मा, निदेशक अंकुर तुलस्यान एवं डॉ. सुनील सिंह उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking