News Addaa WhatsApp Group

बंगाल से कुशीनगर पहुंचे साइकिल यात्री पुष्पेन्दु बोसरा का रोटरी ने किया स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 28, 2023  |  3:01 PM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बंगाल से कुशीनगर पहुंचे साइकिल यात्री पुष्पेन्दु बोसरा का रोटरी ने किया स्वागत

कसया/कुशीनगर। आठ महीने दो दिन की लगातार साईकिल यात्रा करके मंगलवार को कुशीनगर पहुँचें बंगाल के साईकिल यात्री पुष्पेन्दु बोसरा का रोटरी कुशीनगर के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति फ़लक देकर जोरदार स्वागत किया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

साईकिल यात्री बोसरा ने रोटरी के सदस्यों के साथ अपने यात्रा की रोचक घटनाएं साझा की। उन्होंने बताया कि वे 27 जुलाई 2022 से ‘गो-ग्रीन’ के नारे के साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से निकल कर अब तक 16000 किमी की यात्रा कर चुके हैं। जिसमे बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड दिल्ली व उत्तर प्रदेश की यात्रा शामिल है।

इस अवसर पर रोटरी के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव वाहिद अली, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking