News Addaa WhatsApp Group

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 21, 2026  |  8:44 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व पर नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है I इस महायज्ञ का भब्य कलश व शोभा यात्रा बड़े ही धूम – धाम के साथ निकाली गई I और यात्रा में माँ भगवती सहित हर हर महादेव के जयकारों संग भक्ति गीतों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा l

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा भलुही में स्थित माँ काली स्थान के बगल में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ की कलश व शोभा यात्रा हजारों नर नारियों के बीच डीजे और ट्रैक्टर ट्रालियों संग दो व चार पहिया वाहनों के साथ निकाली गई l यह यात्रा गाँव से पच्चिम होते हुए बोदरवार से साखोपार नहर पर पहुँची जहाँ पर आचार्य राहुल मिश्रा व प्रिंस पाण्डेय के द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच प्रमुख यजमान पत्नी सहित रामकेश प्रजापति के साथ 501 कन्याओं द्वारा कलश में जल भरा गया l और पुनः यह यात्रा बड़हरा बाबू से होते हुए भलुही चौराहा से यज्ञ स्थल पर पहुँची l जहाँ पर विद्वानों द्वारा दूसरे दिन 22 मार्च रविवार को कलश स्थापित करा कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया l इस महायज्ञ में दिन व रात में वृंदाबन मथुरा से आई हुई रासलीला मंडली द्वारा प्रथम दिन से ही श्री कृष्ण के लीलाओं का मंचन किया जा रहा है I

और इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 29 मार्च रविवार को होना है l यात्रा के संयोजन में आयोजक मंडल के अध्यक्ष विनय कुमार गौतम, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया गौतम, राजकिशोर विश्वकर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र पटेल, बहादुर निषाद, प्रबंधक प्रमोद कुमार निषाद, सुरेश प्रसाद, विजय गुप्ता, सुनील यादव, जितेंद्र यादव, अशोक सिंह, डाo दिलीप गुप्ता, सौरभ पटेल, गोपाल पटेल, हरीनरायन त्रिपाठी, शशिमौल दूबे, कैलाश मिश्रा, शिवानंद मिश्रा, ब्रम्हानंद यादव, सतिशंकर सिंह, वीरेंद्र पाण्डेय, बेचन विश्वकर्मा, कोटेदार रामामिलन व क्षेत्र पंचायत सदस्य मिठ्ठू गौतम सहित ग्रामीणों संग क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही l

इस भब्य कलश व शोभा यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने में पुलिस चौकी मंसूरगंज के दरोगा हरिश्चंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking