News Addaa WhatsApp Group

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 14, 2026  |  8:12 PM

144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो दिवसीय हस्तकंदूक प्रतियोगिता के आखिरी दिन कांटे का मुकाबला करते हुए रुद्रपुर देवरिया की टीम जहां विजेता बनी I वहीं भैरोपुर गोरखपुर की टीम उपविजेता रही I विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि भाजपा नेता भूतपूर्व विधायक शंभू चौधरी व प्रधान रामनिवास उर्फ पप्पू पटेल द्वारा ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया I

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब...

विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा घुरहुपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर स्वo सुरेश दास स्मारक दो दिवसीय हस्तकंदूक प्रतियोगिता तेरह जनवरी मंगलवार से आयोजित रहा I इस प्रतियोगिता में एक दूसरे टीम को मात देते हुए चौदह जनवरी मगंलवार को चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची I इस सेमिफाइनल के मैच में अपने प्रतिद्वंदी टीम को मात देकर क्रमशः रुद्रपुर देवरिया और भैरोपुर गोरखपुर की टीम फाइनल में पहुंचीं और इन दोनों टीमों के बीच पाँच सेट का फाइनल मैच खेला गया I खेल मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ कांटे का मुकाबला करते हुए अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर एक दूसरे टीम को शिकस्त देने के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे I खिलाड़ीयों के अच्छे खेल को देख दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग तालियों को बजा बजा कर खिलाड़ियों के हौसलों को जहां आफजाई कर रहे थे I

वहीं अपने प्रतिद्वंदी टीम को पराजित कर रुद्रपुर देवरिया की टीम प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनी और भैरोपुर गोरखपुर की टीम दूसरे स्थान पर सिमट कर उपविजेता रही I फाइनल का यह मैच देर शाम को सम्पन्न हुआ l दोनों टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि भाजपा नेता भूतपूर्व विधायक शंभू चौधरी व प्रधान रामनिवास उर्फ पप्पू पटेल द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया l इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व सीएमओ सिद्धार्थनगर डाo रमेश पटेल रहे l प्रतियोगिता में निर्णायक सुल्तान अली और सह निर्णायक चुन्नू का निर्णय सराहनीय रहा I प्रतियोगिता का सफल संचालन गिरिजेश विश्वकर्मा ने किया l

इस अवसर पर भूतपूर्व प्रधान लक्ष्मीपुर संजीव कुमार पटेल, साधन सहकारी समिति महुअवां बुजुर्ग अध्यक्ष आशुतोष कुमार पटेल उर्फ राजू पटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट महाराजगंज जिला तकनीकी अधिकारी कुणाल शाही, मोवाईल लैब इंजीनियर अश्वनी त्रिपाठी, सेल्स अधिकारी गौरव सिंह, हरिओम पटेल, सुधाकर पटेल, बुद्धदेव पटेल, कृष्णमोहन पटेल, चंद्रशेखर पटेल, गुल्लू पटेल, ओमकार, विजय सिंह, टिके सिंह, अनिल पटेल, अरुण उर्फ बबलू पटेल, अजय पटेल, विजय पटेल, ब्रम्हानंद पटेल, दिग्विजय सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, सज्जाक कुरैशी, वनकटिया महराजगंज निवासी गोरख दूबे सहित दर्शक दीर्घा में ग्रामीणों संग काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

त्योहार से पहले सीमा पर सख्ती: तरयासुजान में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सघन चेकिंग
त्योहार से पहले सीमा पर सख्ती: तरयासुजान में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सघन चेकिंग

कुशीनगर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और आमजन में…

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी हुई आयोजित
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी हुई आयोजित

बच्चों ने विभिन्न तरह की लगाई प्रदर्शनी प्रतिभावान छात्रों ने विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी…

रैली निकालकर नशा मुक्ति का दिया संदेश
रैली निकालकर नशा मुक्ति का दिया संदेश

सुकरौली। कैनन पब्लिक स्कूल और गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में शनिवार को नशामुक्त भारत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking