News Addaa WhatsApp Group

सलेमगढ़: लगातार लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार मौन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 8, 2024  |  4:31 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: लगातार लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार मौन

लगातार लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार मौन

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

कुशीनगर। तरयासुजान विद्युत उप केंद्र अन्तर्गत के सलेमगढ़ बाजार सहित सलेमगढ़ बहादुरपुर नेशनल हाईवे क्षेत्र में पिछले कई महीने से बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी लगातार बढ़ रही है। शिकायतों के बाद भी स्थिति नहीं सुधर रही है। लो वोल्टेज की समस्या की शिकायतों को अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है।

सलेमगढ़ बहादुरपुर नेशनल हाईवे रूट पर जहा तीन तीन ब्यवसायिक कनेक्शन के साथ दर्जनों कनेक्शन है। उस रूट पर लो वोल्टेज और बिजली गुल रहने की समस्या को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं और व्यापारियों में काफी आक्रोश है। बिजली की घंटों तक कटौती कर दी जा रही है। वहीं, जब बिजली बंद रहने की जानकारी के लिए उपभोक्ताओं विभगीय अधिकारी को फोन लगाते हैं तो अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। पिछले कई सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्र में सुबह और देर रात को घंटों तक बिजली बंद कर दी जा रही है और अगर अति भी है तो लो वोल्टेज।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बार बार बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में हो रही है। दिन में कई बार बिजली गुल की जा रही है। ग्रामीण अंचल में बिजली गुल का सिलसिला सुबह से शुरू होकर आधी रात तक जारी रहता है। 24 घंटे लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। जिम्मेदार अधिकारी कहते है कि फाल्ट आया है, मरम्मत जारी है। लेकिन लोगों की शिकायत है कि मेंटनेस के बाद भी क्यों बिजली गुल हो जाती है। विभाग को बताना चाहिए कि आखिर वो कब मेंटनेंस नहीं करते है। थोड़ी बारिश हो जाने पर भी बिजली गुल हो जाती है। बाजार हो या गांव 24 घंटे बिजली सप्लाई करने के बिजली कंपनी के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। थोड़ी बारिश या फिर लाइटनिंग भी हो जाए तो बिजली गुल हो जाती है। बड़ी बात ये है कि अगर मौसम ठीक भी रहे तो फाल्ट के कारण लाइन गुल करने की बात कही जाती है।

इस समस्या से अजीज उपभोक्ता जन आंदोलन के साथ लोकपाल में अपनी अर्जी लगाने के लिए विवश है। जिसकी जबाबदारी उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति विभाग ठहराया है।

एक जागरूक उपभोक्ता ने आम लोगो से अपील भी की वह सभी विद्युत विभाग के टोलफ्री नंबर 1912 पर फ़ोन कर के उच्च अधिकारीयों को अपने लो वोल्टेज और बिजली गुल की समस्याओं से अवगत कराये जिससे स्थानीय स्तर के अधिकारिओं और कर्मचारियों के कार्यशैली से उच्च अधिकारी भी अवगत हो सके.

बोले एसडीओ तमकुहीराज शुभम अग्रहरी

इस विषय में जब इस संवाददाता ने एसडीओ तमकुहीराज शुभम अग्रहरी से बात किया तो उन्होंने कहा की कोशिश रहती है की उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा दिया जाए, लो वोल्टेज की शिकायत उस क्षेत्र से मिली है,जिसके निदान के लिए मैने जे ई तरयासुजान को निर्देशित भी किया था,फिर उनसे बात करता हु।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking