News Addaa WhatsApp Group

महापौर गोरखपुर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को संस्कार भारती ने बुके, पुष्प माला व अंग वस्त्र देकर बधाई एवं शुभकामनायें दी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2023  |  2:37 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महापौर गोरखपुर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को संस्कार भारती ने बुके, पुष्प माला व अंग वस्त्र देकर बधाई एवं शुभकामनायें दी

कसया/कुशीनगर । रंगमंच ललित कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के गोरक्ष प्रांत के महामन्त्री सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मंगलेश श्रीवास्तव को नगर निकाय चुनाव में गोरखपुर महापालिका के महापौर के रूप में विजयी होने पर संस्कार भारती की जिला इकाई कुशीनगर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की शाम को संस्था के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अंगवस्त्र, पुष्पमाला और बुके देकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दिया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

संरक्षक पूर्व विधायक मा रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने उन्हें कुशीनगर आने का निमंत्रण दिया। मा महापौर डॉ मंगलेश जी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए शपथ ग्रहण के बाद शीघ्र ही कुशीनगर आने का आश्वासन दिया और कहा कि संस्कार भारती कुशीनगर की टीम काफी प्रभावी भूमिका निभा रही है। मैं लंबे समय से संस्कार भारती से जुड़ा हूं। पहली बार संस्कार भारती के किसी पदाधिकारी को राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिला है। यह संस्था के लिए गौरव की बात है। मेरी शुभकामनाएं कुशीनगर इकाई के साथ है। वहां उपस्थित गोरक्षप्रांत के उपाध्यक्ष डॉ आशीष श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया ।

जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अशोक कुमार, सुरेश प्रसाद गुप्त, राजेन्द्र शर्मा, शंभू श्रीवास्तव, अनिल मल्ल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
डीएम एवं एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 मामलों में महज 4 निस्तारित, 59 शेष
डीएम एवं एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 मामलों में महज 4 निस्तारित, 59 शेष

बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन  खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी…

कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking