कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर नेशनल हाईवे किनारे स्थित सलेमगढ़ में बाला जी ई-मोटर्स और जेके टायर हाउस का भव्य उद्घाटन समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन कुचायकोट विधानसभा से लगातार छह बार विधायक रहे और अपनी कार्यशैली के लिए पूर्वांचल में चर्चित अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के कर कमलों द्वारा किया गया।
बताते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार द्विवेदी के नवनिर्मित व्यवसायिक भवन में आयोजित इस समारोह में सीमावर्ती क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से उद्घाटन संपन्न हुआ, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार द्विवेदी ने बाबा दोना शुक्ल महाराज जी का आकर्षक चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। वहीं बाला जी ई-मोटर्स के प्रोपराइटर बृजेन्द्र राय, प्रबंधक आशुतोष राय और सकते राय ने माल्यार्पण कर विधायक का स्वागत किया। साथ ही जेके टायर्स के प्रबंधक अतुल राय ने भी फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रजनीश कुमार राय, सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी, अजय कुमार दुबे, जितेन्द्र श्रीवास्तव, ललन गुप्ता, राम मिश्रा, राज पाण्डेय, भीम कुशवाहा, गुड्डू यादव, वैभव कुमार, आर्या अनिकेत आर्या, अंकित शर्मा, अनुज पटेल सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के पश्चात विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने दोनों प्रतिष्ठानों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में संचालित “मिशन शक्ति अभियान 5.0” (द्वितीय चरण)…
आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने विधायक को किया सम्मानित पड़रौना: गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के…