Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

सेवा निवृत एडीओ एजी को दी गयी विदाई

गौतम मुनि तिवारी
Dec 31, 2024, 5:40 PM IST • अब तक 876 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मथौली बाजार/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के एडीओ एजी प्रमोद कुमार सिंह के सेवा निवृत होने पर मंगलवार को सभागार कक्ष में ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आयोजन में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य लोगों ने स्मृति चिन्ह, अंगबस्त्र, छड़ी व बुके भेंटकर उन्हें विदाई दी। विदाई के दौरान उपस्थित सभी लोगों की आँखे नम दिखी। अपने संबोधन में ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह ने कहा कि सेवा में आने के साथ ही सेवा निवृत होने का दिन भी तय हो जाता है। खंड विकास अधिकारी मोतीचक रामानन्द वर्मा ने कहा कि एडीओ एजी प्रमोद कुमार सिंह ने हमेशा विभागीय कार्यो और व्यक्तिगत मामलों में सुलभ प्रकृति से सभी को प्रभावित किया। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार मद्धेशिया ने कहा विदाई एक सतत प्रक्रिया है।

Advertisement

इस दौरान एडीओ पंचायत राजकुमार, रामू राव, समरजीत सिंह, धर्मेन्द्र यादव, आकाश सिंह, विजय साहनी, प्रभात सिंह, अमित यादव, व्यास सिंह, मनोज सिंह, श्वेता यादव, नरेगा बाबू आलोक जयसवाल, बाबू हरिओम शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

गौतम मुनि तिवारी

प्रभारी मथौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi