उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए अवधनाथ ठकुराई व मायाशंकर निर्गुणायत किए गये सम्मानित
सेवरही,कुशीनगर।प्रवासी भारतीय मदद समूह नि:स्वार्थ संस्था के संस्थापक अरविंद कुमार सागर ने स्व०राम चन्द्र ठकुराई जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अवधनाथ ठकुराई व मद्देशिया वैश्य महा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मायाशंकर निर्गुणायत को समाज में निरन्तर किए जा रहे सामाजिक कार्य से आह्लादित होकर अपने संस्थान के तरफ से फ़ूल मालाओं के साथ अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित।
सम्मान समारोह के दौरान अरविंद कुमार सागर ने कहा कि अवधनाथ ठकुराई समाज के वह कोहिनूर है जिन्होंने 15 वर्षों में ग्यारहवा बार 21 वर वधू के जोड़ों की शादी इतनी भव्यता के साथ करायें कि उसकी दिव्यता देखते ही बनती थी।जो इनसे एक बार मिल लेता है वह इनका मुरिद हो जाता है,144 वर्ष पर लगने वाले महाकुंभ अमृत स्नान प्रयागराज में स्वयं के प्रयास से भय व अभाव वश प्रयागराज तक न पहुंच पाने व स्नान की इच्छा रखने वाले राजपुर बगहा, अहिरौली दान,कतौरा,नैनू पहरुए, माधोपुर बुजुर्ग, गुड्डू शुक्ल, मंझरिया, राजापाकड़,बंगरा, गाजीपुर,गड़इता श्रीराम,पथरवा,बसडीला बुजुर्ग,लतवाजीत, मुकुन्दपुर,लतवामुरलीधर, सलेम गढ़ बहादुर पुर एवं सेव रही के श्रद्धालुओं को अपने बस से 25 चक्कर में अब तक 1600 लोगों को अमृत स्नान कराकर इन्होंने एक रिकार्ड कायम किया है।वहीं समाजसेवी मायाशंकर निर्गुणायत कोई ऐसा समाजिक कार्य नहीं होगा जिसमें इनकी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी न होती हो।
21 वर वधू के सामूहिक विवाह समारोह के ऐतिहासिक सफलता पर हमारी संस्था ने सम्मानित करने का निर्णय लिया इसे पुरा कर एक छोटा सा दायित्व निभाने का प्रयास किया है।ऐसे महान हृदय सम्राट समाजसेवीयो के सभी कार्यक्रमों में दिल खोलकर बढ़-चढ़ कर हम सभी को भाग लेना चाहिए।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…