कुशीनगर । जिले के सेवरही पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में एक व्यक्ति को अवैध असलहे के साथ उस समय दबोचा जब वह किसी घटना के अंजाम के फिराक में निकला था।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही मंगेश मिश्र,उप निरीक्षक संदीप कुमार यादव, आरक्षी कृष्ण मोहन कुशवाहा,मय टीम के साथ वाहन चेंकिग किया जा रहा था, उसी समय एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख कर भागने लगा, फिर पुलिस टीम ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त की जब जमा तलाशी की गई तो उसके पास से अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद अवैध चाकू मिला। जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राकेश प्रसाद पुत्र रामजीत प्रसाद ग्राम सुमही सन्त पट्टी थाना सेवरहीं जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ ।
चौकी प्रभारी मंगेश मिश्र ने कहा: पकड़े गए अभियुक्त के विषय में जब चौकी प्रभारी मंगेश मिश्र से बात की गई तो उन्होंने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है। जिसके विरुद्ध स्थानीय थाना पर गंभीर अभियोग पूर्व में दर्ज है। जिसको आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…