सेवरही/कुशीनगर।राष्ट्रीय अल्पबचत अभिकर्ता संघ भारत के आह्वान पर विभिन्न मांगो को लेकर तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के अभिकर्ताओ ने सेवरही मे बैठक कर जिला मुख्यालय पर 19 जुलाई को प्रात:दश बजे जिलाधिकारी कुशीनगर को ज्ञापन दिए जाने व 2अक्टुबर विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।
बैठक दौरान जिला महामन्त्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने अभिकर्ताओ की स्थानिय समस्याओ पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान मे जिन समस्याओ से हम जुझ रहे है आने वाले समय मे जो समस्या हमारे सामने आने वाली है संगठन उन सभी समस्याओ को लेकर आर पार की लड़ाई के मुड मे है।उसी क्रम मे माननीय प्रधान मंत्री भारत सरकार के नाम सम्बन्धित ज्ञापन 19 जुलाई दिन बुधवार को प्रात:10 बजे जिलाधिकारी कुशीनगर को सौपा जायेगा और इन्ही समस्याओ को लेकर 2अक्टुबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सम्पूर्ण भारत के महिला पुरूष अभिकर्ता लाखो की संख्या मे पहुच कर अपनी मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन होना है।जिसमे शामिल होकर अपने रोजगार को बचाने के लिए आन्दोलन को सफल बनाने का आह्वान किए।
मानद सदस्य रामू यादव व जिला मंत्री लल्लन गोड ने कहा कि समय रहते हम संगठित होकर अपनी समस्याओ का समाधान नही हुआ तो हम सड़क पर होगे,और हमारा परिवार भूखो मरेगा।तो वही अधिक से अधिक संख्या मे पडरौना रविन्द्र नगर धुस जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने की बात कही।
इस दौरान प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशी,अशोक कुमार राय, प्रमोद कुमार गुप्त,दिग्विजय नाथ गुप्ता,कृष्णा गुप्ता,विवेकानंद वर्मा,सोनी जायसवाल,रामनरेश,रमेश कुशवाहा,महेश कुशवाहा,रीमा चौबै,अनिता देवी,सोनी जायसवाल, संगीता देवी,आदि के साथ बड़ी संख्या मे डाकघर सेवरही,तमकुहीराज, दुदही,तरयासुजान के अभिकर्ता उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…