News Addaa WhatsApp Group Join करें

शटर तोड़कर ज्वेलरी की दुकान से जेवरात सहित नगदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 24, 2024  |  9:37 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शटर तोड़कर ज्वेलरी की दुकान से जेवरात सहित नगदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

कसया। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत पकवाइनर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में सोमवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। मंगलवार की सुबह दुकान का शटर टूटा हुआ दे खकर दुकानदार चौंक गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

जानकारी के मुताबिक सिरसिया निवासी राजकुमार कुशवाहा पकवाइनर में अपने परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहते हैं और वहीं पर ज्वेलरी व बर्तन स्टोर चलाते हैं। सोमवार की रात चोरों ने दुकान के शटर को एक तरफ से तोड़ दिया और दुकान में रखे गहनों और काउंटर में रखी नगदी पर हाथ साफ कर लिया। मंगलवार की सुबह जब राजकुमार ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा, तो वह हैरान रह गए। इसके बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और राजकुमार ने छोटे भाई रविंद्र कुशवाहा को फोन कर घटना की सूचना दी।

रविंद्र ने पुलिस को जानकारी दी और फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।दुकानदार रविंद्र कुशवाहा के मुताबिक सोमवार की शाम को उन्होंने दुकान का शटर बंद किया था और परिवार के साथ नीचे अपने घर चले गए थे। सुबह उठने पर जब उन्होंने देखा कि शटर को चोरों ने तोड़ दिया है, तो उन्होंने इसकी सूचना कुशीनगर चौकी को दी। दुकान से करीब 10 लाख रुपए के जेवरात और 5 से 6 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली गई है।कुशीनगर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking