News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिक्षक संघर्षों के महानायक थे ओपी शर्मा- जिलाध्यक्ष

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 16, 2025  |  2:11 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षक संघर्षों के महानायक थे ओपी शर्मा- जिलाध्यक्ष WhatsApp
Responsive image

सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर। नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के भूतपूर्व प्रदेशीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की पूण्यतिथि पर श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

शिक्षकों ने स्व. शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर उनको श्रंद्धाजलि दी। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने कहा कि शिक्षक समाज ओमप्रकाश शर्मा के त्याग, संघर्ष और शिक्षा जगत में योगदान को भुला नहीं पायेगा। उन्होंने जीवन के अंतिम दिन भी संगठन के उपवास रहकर धरना कार्यक्रम में भाग लिया और उसके बाद शिक्षकों के बीच ही अंतिम सांस ली। उन्होंने 8 बार लगातार शिक्षक एमएलसी बनकर शिक्षकों की आवाज को विधान परिषद में बुलंद किया। वह शिक्षकों की शून्य से शिखर की यात्रा के महानायक थे। अपने आंदोलनों से कई बार सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर किया।

इकाई अध्यक्ष शम्भूनाथ गुप्ता ने कहा कि आज माध्यमिक शिक्षकों को जो भी उपलब्धियां प्राप्त हैं वह श्रद्धेय शर्मा जी के संघर्षों की देन हैं। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के शिक्षकों की समस्याओं तथा प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा लड़े। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, प्रांतीय प्रतिनिधि गजेंद्र प्रताप सिंह, इकाई मंत्री दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुमार गुप्ता, इंद्रेश कुमार, लक्ष्मी भारती, अंजू श्रीवास्तवा, हरिशंकर राम, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, सन्तोष कुमार दूबे, गिरिजेश पांडेय, शैलेष गुप्ता, विनय कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विनय शाही, ओमप्रकाश, लक्ष्मी मिश्र, पूजा सैनी, अंकिता शुक्ला, आमोद चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking