सलेमगढ़ : ई रिक्शा और आर्टीका कार में टक्कर,चार घायल राहत में जुटी पुलिस
कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग २८ तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा के नजदीक शुक्रवार को दोपहर ई रिक्शा और आर्टीका के साइड लेने में हुए टक्कर में ई रिक्शा पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज भेजा गया, जहां सभी खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली पडरौना के ग्राम सिद्धूआ बाजार निवासी मदन गोस्वामी पुत्र जुगल,विनीत पुत्र मदन,लालमती,अनीता ई रिक्शा से घर से एक शादी समारोह में शामिल होने बिहार जा रहे थे। की जैसे ही वह लोग सेलमगढ़ टोल प्लाजा पर कर कुछ दूर आगे गए ही थे कि पीछे से आ रही आर्टिका कर साइड से जा रही ट्रक को ओभर टेक कर ब्रेक लगा दिया,तबतक ई रिक्शा पीछे से टक्कर मरते हुए पांच फुट हाईवे से नीचे झाड़ी में जाकर पलट गई,और उसमें सवार सभी नीचे दब गए। तबतक क्षेत्र सुरक्षा भ्रमण में निकले चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा,उप निरीक्षक विमलेश द्विवेदी,आरक्षी ब्रजेश कुमार यादव,आरक्षी आनंदी कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से ई रिक्शा को उठाया,फिर घायल मदन,विनीत,लालमती,अनीता को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज भेजा,जहां सभी का उपचार चल रहा है,वही सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…