सलेमगढ़ : कंटेनर ट्रक ने मारी ठोकर,पत्नी की हुई मौत पति घायल
सलेमगढ़ ,कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग २८ सलेम गढ़ ग्राम सभा के टोला सियारहा के पास अज्ञात कंटेनर ट्रक के ठोकर मारने से मोटर साइकिल सवार पति जहां घायल हो गया है,वही पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। अभी डेढ़ माह पहले दोनों की शादी हुई थी। बहादुरपुर पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
बताते चले कि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रामकरण पट्टी निवासी मंटू पांडेय पुत्र अपनी पत्नी को साथ लेकर मोटर साइकिल से थावे स्थित माता रानी के दर्शन करने जा रहे थे,वही दूसरी मोटर साइकिल पर मंटू की बहन भी जा रही थी,की राष्ट्रीय राज मार्ग २८ सियारहा के समीप पीछे से एक अज्ञात कंटेनर ट्रक ने ओभर टेक दूसरे ट्रक को करते हुए ठोकर मार दिया,जिससे मौके पर मंटू की पत्नी की मौत हो गई,वही मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने बहादुरपुर पुलिस चौकी पुलिस को सूचना किया।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शनि जवाला,हेड कांस्टेबल रमेश यादव,आरक्षी ब्रजेश कुमार यादव मौके पर पहुंच गए,वही घायल मंटू और उनकी पत्नी को एम्बुलेंस से तमकुहीराज भेजा गया,जहां डाक्टरों ने मंटू की पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी रहे की घटना की खबर आग की तरह फैल गई,अस्पताल परिसर में।चीख कराह मचाने लगा,जो सुन रहा था उसके आंखे गीली हो जा रही हैं।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…
खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…