News Addaa WhatsApp Group

सलेमगढ़: स्व. मैनावती देवी की तेरहवीं पुण्यतिथि पांच दिसम्बर को. जुटेंगे भाजपा के दिग्गज करेंगे “मां की ममता” पर व्याख्यान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 2, 2024  |  6:59 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: स्व. मैनावती देवी की तेरहवीं पुण्यतिथि पांच दिसम्बर को. जुटेंगे भाजपा के दिग्गज करेंगे “मां की ममता” पर व्याख्यान

सलेमगढ़/कुशीनगर । आगामी पांच दिसंबर को तमकुहीराज तहसील के विकाश खंड सेवरही अंतर्गत ग्राम सभा बसडिला बुजुर्ग में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रखर समाजसेवी संजय लाल श्रीवास्तव के निवास स्थान के प्रांगण में स्व.मैनावती देवी की तेरहवीं पुण्यतिथि हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी बड़े ही घूम धाम से मनाई जाएगी। पुण्यतिथि के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है,जिसमे उपस्थित लोगों द्वारा “मां की ममता” पर व्याख्यान करते हुए प्रकाश डाला जाएगा ।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

मीडिया से अपने आवास पर बात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता,प्रखर समाजसेवी संजय लाल श्रीवास्तव ने बताया की उक्त कार्यक्रम में डॉ असीम कुमार,विधायक तमकुहीराज,सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा,विधायक फाजिलनगर, विवेकानंद पांडेय ,विधायक खड्डा,दुर्गेश राय,जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर स्मृति शेष मंच पर आसीन रहेंगे वहीं कार्यक्रम के मुख्यवक्ता आचार्य सुरेन्द्र नाथ पांडेय,(अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य), साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर मिश्र (पूर्व विधायक,तमकुहीराज) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक वर्ष के तरह जरूरतमंद लोगों में उनके आवश्यकता का सामग्री का वितरण हमारे द्वारा किया जायेगा,इसके साथ ही मीडिया जगत में सराहनीय योगदान देने वाले मीडियाकर्मियों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने मीडिया के जरिए आम आवाम से अपील किया है कि आप सभी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर माता स्व. मैनावती देवी की स्मृति शेष कार्यक्रम को सफल बनाते हुए व्याख्यान का रसपादन करें।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking