News Addaa WhatsApp Group

संत पुष्पा इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य सिस्टर मेरली का निधन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 4, 2025  |  6:27 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संत पुष्पा इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य सिस्टर मेरली का निधन

हाटा/कुशीनगर। ढाढा स्थित संत पुष्पा इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य सिस्टर मेरली का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से विद्यालय परिवार की अपूर्णीय क्षति हुई है।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

पूर्व प्रधानाचार्य सिस्टर मेरली कुछ दिनों से बिमार थी।जिनका सोमवार को एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया।सिस्टर मेरली (सिस्टर जोली अम्मा थामस) केरल के जनपद अलुवा की रहने वाली थी। वह बहुत ही दयालु और कोमल स्वभाव की थी और हमेशा क्षेत्र के लोगों और छात्रों के हित के लिए कार्य करती रही, सिस्टर मेरली विद्यालय के प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रही। सिस्टर मेरली ने विद्यालय को अपने कार्यकाल में उच्च शिखर तक पहुंचाया था। जहां विद्यालय परिवार उनके कार्यकाल को “स्वर्ण कार्यकाल” के नाम से पुकारते हैं क्योंकि उस समय विद्यालय का चौमुखी विकास हुआ। साथ ही उन्होंने जूनियर की मान्यता, विद्यालय की इंटर की मान्यता, आईसीएसई बोर्ड इंग्लिश मीडियम का आधारशिला आदि कार्य किया।

इनके निधन से संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर एन मेरी,संत पुष्पा इंटर कालेज की प्रिंसिपल सिस्टर जोली, सिस्टर विनिता, चंद्र भूषण कांत ओझा,राम मिलन, अखिलेश कुमार, अताउल्लाह खान,राजन जायसवाल,करन सिंह, सहित अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

रजिस्ट्री कार्यालय अन्यत्र जाने की सूचना पर अधिवक्ता नाराज,किया विरोध
रजिस्ट्री कार्यालय अन्यत्र जाने की सूचना पर अधिवक्ता नाराज,किया विरोध

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर स्थित उप कोषागार भवन में लगभग एक दशक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking