News Addaa WhatsApp Group

सपा ने कौशांबी और कुशीनगर से उम्मीदवार घोषित किए, जानिए किसको मिला टिकट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 12, 2024  |  8:10 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपा ने कौशांबी और कुशीनगर से उम्मीदवार घोषित किए, जानिए किसको मिला टिकट

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कौशांबी और कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की.

सपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल से शुक्रवार को दो उम्मीदवारों की सूची साझा की. इसके अनुसार कौशांबी (आरक्षित) से पुष्‍पेन्‍द्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

पुष्पेंद्र सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के पुत्र हैं. इंद्रजीत सरोज कौशांबी जिले के मंझनपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. कौशांबी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा. इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मौजूदा सांसद विनोद सोनकर को फिर से उम्मीदवार बनाया है.

कुशीनगर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा और इस सीट पर सपा ने पिंटू सैंथवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय कुमार दुबे के मुकाबले मैदान में उतारा है. पिंटू सैंथवार 2022 में देवरिया विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. उनके पिता दिवंगत जन्मेजय सिंह भाजपा से देवरिया के विधानसभा सदस्य रहे हैं.

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking