News Addaa WhatsApp Group

थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार के साथ दो आरक्षियों पर एसपी  ने लगाया अर्थदंड, दिया चेतावनी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 1, 2023  |  3:00 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार के साथ दो आरक्षियों पर एसपी  ने लगाया अर्थदंड, दिया चेतावनी
कुशीनगर । जिले के पुलिस प्रमुख द्वारा लागतार पुलिस की छबि आम जनों के बीच सुधारने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे है।जिससे आम लोग के बीच  कुशीनगर पुलिस की छबि में और निखार आए। इस क्रम में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार के साथ दो आरक्षियों पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने अर्थदंड लगाते हुए कार्यों के प्रति सुधार लाने की चेतावनी दिया है।
पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक को एक शिकायतकर्ता ने थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार के साथ दो आरक्षियों के विषय में आपनी शिकायत दर्ज कराई थी जिसको संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने लापरवाही बरतने,त्वरित कार्यवाही न करने के संबध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार राघवेंद्र सिंह, कार्यलय मुंशी अरूण कुमार ,आरक्षी हरेंद्र यादव को दो दिवसीय के वेतन अर्थदंड से दंडित करते हुए उनके वेतन से कटौती करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी भी दिया है की भविष्य में इस प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतेगे। पुलिस अधीक्षक के बदले तेवर से लापरवाह पुलिस कर्मियो की नीद उड़ गई है,वही दिन में ही रात की तारे नज़र आने लगे हैं।
न्यूज अड्डा द्वारा शिकायतकर्ता का विषय में कुछ जानकारी के लिए पीआरओ एसपी कुशीनगर से जरिए दो बार मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश किया गया,लेकिन घंटी बजने के बाद भी फ़ोन रिसीव नहीं हुआ,जिससे शिकायत कर्ता के विषय में कुछ जानकारी मिल सके।
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking