News Addaa WhatsApp Group Join करें

सर्दियों में बढ़ रही है स्किन की बीमारियां, कैसे करें बचाव

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 12, 2024  |  6:48 PM

98 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सर्दियों में बढ़ रही है स्किन की बीमारियां, कैसे करें बचाव WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। सर्दियों के मौसम में लोगों द्वारा अपने स्किन का देखभाल सही रुप से न किए जाने के कारण एग्जिमा, सोरायसीस सहित स्किन के तमाम मरीज बढ़ जाते हैं I खास तौर पर इन बीमारियों से बचाव करना बहुत ही जरूरी होता है I

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

विदित हो I कि विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित चर्म रोग और स्किन रोग के साथ ही साथ गुप्त रोग के विशेषज्ञ एमबीबीएस, एमडी डाo अब्दुल्लाह से ठंड के मौसम में स्किन रोग से बचाव के विषय पर हुई खास बातचीत का अंश प्रस्तुत है I डाo अब्दुल्लाह बताते हैं,कि मौसम की वजह से हवा में नमी, कम तापमान, प्रदुषण की वजह से स्किन के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है I दाद, खाज, खुजली, हाथों में रूखापन का होना, हाथ पैर का फटना, स्किन को रूखा होकर हल्का सफेद दिखाई देना इसके साथ ही साथ वालों में डैंड्रफ का बढ़ना अधिकांश तौर पर देखा जाता हैं I ऐसे में इससे बचने के लिए लोगों को अपने स्किन का देखभाल सही तरीके से करते हुए ऐसे साबुन का इस्तेमाल करनी चाहिए जो उनकी त्वचा को मुलायम रखे और स्नान करने के बाद नारियल तेल को लगा कर अपने त्वचा को मुलायम रख सकते हैं I

या नहीं तो स्नान से पहले सरसो के तेल को लगा कर कुछ देर बाद स्नान कर सकते हैं इससे भी आप की त्वचा मुलायम रहेगी I नहाने और हाथ धोने के लिए ज्यादा गर्म पानी से परहेज कर हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें I और इस समय डैंड्रफ के लिए वालों में तेल लगाने से बचें तथा वाल धोने के लिए सामान्य तापमान की पानी का ही इस्तेमाल करें I इस मौसम में एक्जिमा,सोरायसिस के मरीजों की परेशानी काफी बढ़ जाती है I ऐसे में इनका उपचार कराते हुए अपने चिकित्सक से समय समय पर सलाह लेते रहें I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking