News Addaa WhatsApp Group

रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 14, 2022  |  4:13 PM

835 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी ग्रुप की रामकोला यूनिट का पेराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गया। पेराई सत्र प्रारंभ होने से पूर्व चीनी मिल परिसर स्थित मंदिर के पुजारी विश्वनाथ पांडे व नागेश्वर पाण्डे सहित अन्य आचार्यों ने मिल के वित्त नियंत्रक राजकुमार एवं चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक जस राज सिंह,मिल के चिकित्सा प्रभारी डा0 शिवाजी राव से विधिवत पूजन अर्चन कराया।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

काँटा एवं बैलगाड़ी के पूजन के बाद सांसद विजय कुमार दुबे ,विधायक विनय प्रकाश गोंड, एसडीएम कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव,मिल के प्रधान प्रबंधक जस राज सिंह, पूर्व विधायक डा0 पूर्णमासी देहाती, रामकोला गन्ना समिति के चेयरमैन मुरारी मिश्रा,मारकण्डे शाही,हरि राय,शिशु गोविन्द राव,प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह, सत्यपाल गोविन्द राव, सहायक चीफ आशीष सिंह,संंत सिंह,विनोद गोविन्द राव,राधेश्याम पासवान,हरेन्द्र गोविन्द राव आदि ने डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र को प्रारंभ किया।त्रिवेणी ग्रुप के रामकोला यूनिट के प्रधान प्रबंधक जस राज सिंह ने आशा व्यक्त किया कि क्षेत्र के गन्ना किसानों का अपेक्षित सहयोग पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी मिल को प्राप्त होगा। उप महाप्रबंधक गन्ना ए0के0 बघेल ने कहा कि किसान भाई गन्ना बुबाई के समय गन्ना प्रजाति पर विशेष ध्यान दें।कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने इस अवसर पर आए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस दौरान बैकुंठ शाही, आशुतोष गोविन्द राव ,चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड, गन्ना प्रबंधक चन्द्रशेखर सिंह, डा0एस0के0 त्रिपाठी, जगदीश चावला, आनंद मिश्रा, विवेक पांडे,राजेश नंदा ,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय ,संजय चौबे,सुनील राव, तारकेश्वर गोविंद राव, शिवमुरारी लाल, प्रेम सिंह, सन्तोष मणि त्रिपाठी , रामानुज मिश्रा, संतोष दूबे, महेंद्र पाण्डेय,जितेंद्र सिंह, गौरव सिंह,संजय यादव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking